1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ईपीएल क्लब 30 जून की समय सीमा पर शुक्रवार को फैसला लेंगे

ईपीएल क्लब 30 जून की समय सीमा पर शुक्रवार को फैसला लेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 16, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 10:16 pm IST

कोरोनावायरस के कारण मौजूदा सीजन फिलहाल स्थगित है। वहीं, फीफा भी अनुबंध को बढ़ाने जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है।  

EPL club to decide on Friday, June 30 deadline- India TV Hindi
EPL club to decide on Friday, June 30 deadline Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के क्लब 2019-20 सीजन के लिए 30 जून की तारीख को समय सीमा घोषित करने के विकल्प पर शुक्रवार को बैठक करेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून को कई खिलाड़ियों का अनुबंध खत्म हो रहा हैं। इसमें चेल्सी के मिडफील्डर विलियन और टॉटेनहम हॉटस्पर के जेन वेटरेंगनेन भी शामिल हैं।

कोरोनावायरस के कारण मौजूदा सीजन फिलहाल स्थगित है। वहीं, फीफा भी अनुबंध को बढ़ाने जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है।

शेफील्ड युनाइटेड के बॉस क्रिस वाइल्डर का मानना है कि सीजन के अंत की कोई समय सीमा तय होने की उन्हें उम्मीद नहीं है।

वाइल्डर ने बीबीसी रेडियो से कहा, " मुझे विश्वास है कि हम इसके अनुसार प्रबंध कर लेंगे। मुझे लगता है कि टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा के लिए इंग्लिश फुटबाल और यूरोपियन फुटबाल सीजन का अंत करना चाहते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल