1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL : मैं फैसला करूंगा कि मुझे कब जाना है, कोई दूसरा व्यक्ति नहीं - मेसुत ओजिल

EPL : मैं फैसला करूंगा कि मुझे कब जाना है, कोई दूसरा व्यक्ति नहीं - मेसुत ओजिल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 13, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 07:02 pm IST

ओजिल ने एथलेटिक से कहा, " चीजें मुश्किल है, लेकिन मुझे आर्सेनल पसंद है। मैं फैसला करूंगा कि मुझे कब जाना है, कोई दूसरा व्यक्ति नहीं। मैं इस क्लब के लिए अपना सबकुछ दूंगा।"

EPL: I will decide when I want to go, no other person - Mesut Ozil- India TV Hindi
EPL: I will decide when I want to go, no other person - Mesut Ozil Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब आर्सेनल के मिडफील्डर मेसुत ओजिल ने कहा है कि वह अपने करार के अंतिम दिनों तक क्लब में बने रहेंगे। ओजिल का आर्सेनल के साथ जून 2021 तक का करार है। ओजिल ने एथलेटिक से कहा, " चीजें मुश्किल है, लेकिन मुझे आर्सेनल पसंद है। मैं फैसला करूंगा कि मुझे कब जाना है, कोई दूसरा व्यक्ति नहीं। मैं इस क्लब के लिए अपना सबकुछ दूंगा।"

उन्होंने कहा, " इस तरह की परिस्थितियां मुझे कमजोर नहीं करेगी, बल्कि केवल मुझे मजबूत बनाएगी। मैं पहले भी यह दिखा चुका हूं कि मैं टीम में वापसी कर सकता हूं और फिर से ऐसा ही दिखाउंगा।"

जर्मन मिडफील्डर ओजिल ने जून में प्रीमियर लीग की शुरूआत होने के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।

आर्सेनल पहले ही यह घोषणा कर चुका है कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण वह 55 नौकरियों की छंटनी पर विचार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

EPL