1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL : मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला को सता रहा है खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर, बताया यह कारण

EPL : मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला को सता रहा है खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर, बताया यह कारण

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 11:01 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 11:01 am IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब तीन सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं।   

EPL, Manchester City, Pep Guardiola, football, sports - India TV Hindi
Pep Guardiola Image Source : GETTY

मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला का मानना है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 100 दिन के बाद फिर से शुरू होने पर कई खिलाड़ी पूरी तरह मैच फिट नहीं होने के कारण चोटिल हो सकते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब तीन सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं। 

गार्डियोला ने इसे ‘तैयारियों में अविश्वसनीय कमी’ करार दिया क्योंकि सिटी ने अभी तक केवल अपनी टीमों के बीच एक अभ्यास मैच खेला है। उसकी टीम अगले दो महीने में काफी व्यस्त रहेगी। सिटी को एफए कप में भी खेलना है और अगस्त के मध्य में उसे चैंपियन्स लीग में खेलना पड़ सकता है, इसलिए उसे एक अगस्त तक प्रति सप्ताह तीन खेलने पड़ेंगे। 

यह भी पढ़ें-  वर्डर ब्रेमेन को 1-0 हराकर बायर्न म्यूनिख ने लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता

वह अपना पहला मैच गुरुवार को आर्सनल से खेलेगा। गार्डियोला ने वीडियो कॉल में कहा, ‘‘आप मुझसे पूछ रहे हो टीम कैसी है। कल हम टीम के स्तर को परखेंगे। हमने इन तीन सप्ताहों में अपनी टीम में भी प्रीमियर लीग की अन्य टीमों की तरह तैयारियों में अविश्वसनीय कमी देखी। यह जर्मनी या स्पेन जैसा नहीं था जिन्हें पांच या छह सप्ताह का समय मिला। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आप तीन सप्ताह के अवकाश के बाद मैच खेल सकते हो लेकिन हम तो छुट्टियों में आराम ही फरमाते रहे और यही वजह है कि मुझे लगता है कि खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ’’ 

गार्डियोला ने कहा, ‘‘लेकिन हमें सत्र शुरू करके उसे समाप्त करना होगा ताकि सभी क्लबों का वित्तीय नुकसान जितना संभव हो कम किया जा सके। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल