1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL : मैनचेस्टर सिटी को हराकर शीर्ष पर पहुंचा टॉनटेनहम

EPL : मैनचेस्टर सिटी को हराकर शीर्ष पर पहुंचा टॉनटेनहम

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 03:40 pm IST

हैरी केन की मदद से सोन हेयुंग-मिन और जियोवानी लो सेल्सो के गोल के दम पर टॉनटेनहम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में मैनचेस्टर सिटी को 2-0 की शानदार जीत दर्ज की। 

EPL: Tottenham reach the top after beating Manchester City - India TV Hindi
EPL: Tottenham reach the top after beating Manchester City  Image Source : AP

लंदन। हैरी केन की मदद से सोन हेयुंग-मिन और जियोवानी लो सेल्सो के गोल के दम पर टॉनटेनहम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में मैनचेस्टर सिटी को 2-0 की शानदार जीत दर्ज की। 

इस मैच में दो दिग्गज कोचों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी थी जिसमें जोस मॉरिन्हो की टॉनटेनहम पेप गार्डियालो की मैनचेस्टर सिटी पर भरी पड़ी। इस जीत के साथ ही टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। 

ये भी पढ़ें - भारतीय एथलेटिक्स हाई परफोरमेंस निदेशक वोल्कर हरमान ने दिया इस्तीफा

सोन हेयुंग-मिन ने मैच के पांचवें में हैरी केन की मदद से गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 

केन ने इसके बाद 65 वें मिनट में शानदार मौका बनाकर लो सेल्सो को पास दिया जिन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में डाल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दी। 

लीग के अन्य मुकाबले में चेल्सी ने न्यूकैसल को 2-0 से हराया जबकि ब्राइटन ने एस्टन विला को 2-1 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल