1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EURO 2020 : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया गोलरहित ड्रॉ

EURO 2020 : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया गोलरहित ड्रॉ

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 12:56 pm IST

शुक्रवार रात खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अंत तक गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके।

Euro 2020: England played goalless draw against Scotland- India TV Hindi
Euro 2020: England played goalless draw against Scotland Image Source : GETTY

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को यहां विम्बले स्टेडियम में खेले गए यूईएफए यूरो 2020 के दूसरे राउंड के ग्रुप-डी मैच में गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा। 1872 के बाद से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की यह 115वीं भिड़ंत थी। दोनों टीमें जब 1996 यूरो कप में ग्रुप चरण के मैच में भिड़ी थी तो इंग्लैंड ने 2-0 से वह मुकाबला जीता था।

शुक्रवार रात खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमें ने अंत तक गोल करने के काफी प्रयास किए, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। स्कॉटलैंड की टीम 25 साल में पहली बार यूरो कप के लिए क्वालीफाई कर पाई है।

इस ड्रॉ के बाद स्कॉटलैंड के दो मैचों से एक अंक है और नॉकआउट में पहुंचने की उसकी उम्मीदें कायम है। इंग्लैंड को अब अपना अंतिम ग्रुप चरण का मैच चेक गणराज्य के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमें के चार-चार अंक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल