1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्वेनस्टेइगर के उम्दा प्रदर्शन से जर्मनी ने उक्रेन को हराया

श्वेनस्टेइगर के उम्दा प्रदर्शन से जर्मनी ने उक्रेन को हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 02:21 pm IST

लिली (फ़्रांस): बास्टियन श्वेनस्टेइगर के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विश्व चैम्पियन जर्मनी ने यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज उक्रेन को 2-1 से हराकर किया। मैनचेस्टर युनाइटेड के इस मिडफील्डर ने 90वें

Germany vs Ukrain, Euro cup 2016- India TV Hindi
Germany vs Ukrain, Euro cup 2016

लिली (फ़्रांस): बास्टियन श्वेनस्टेइगर के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विश्व चैम्पियन जर्मनी ने यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज उक्रेन को 2-1 से हराकर किया। मैनचेस्टर युनाइटेड के इस मिडफील्डर ने 90वें मिनट में मेसुत ओजिल को परफेक्ट पास देकर दूसरे गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई।

इससे पहले पोलैंड ने उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से और क्रोएशिया ने तुर्की को एक गोल से हराया। श्वेनस्टइेगर ने जर्मनी के लिये पहला गोल किया जो पांच साल में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। ग्रुप सी के मैच में पोलैंड ने अर्कादियुज मिलिक के गोल के दम पर उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से हराया। यूरो चैम्पियनशिप में पोलैंड की यह पहली जीत है। अब तक 2008 और 2012 में उसने तीन ड्रा खेले और तीन मैच गंवाये। उत्तरी आयरलैंड को अब उक्रेन से खेलना है और नाकआउट की दौड़ में बने रहने के लिये दोनों टीमों को हर हालत में जीत की जरूरत है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल