Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ड्राइवर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद होती रहेंगी एफवन रेस

ड्राइवर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद होती रहेंगी एफवन रेस

Edited by: Bhasha Published : Jun 03, 2020 04:25 pm IST, Updated : Jun 03, 2020 04:25 pm IST

कैरी ने कहा कि रेस के लिए रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों को कोरोना वायरस परीक्षण होगा और फिर इसके बाद प्रत्येक दो दिन में परीक्षण होंगे।

F 1, F1 Race, sports , covid, corona viurs - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES F 1 Race 

फॉर्मूला वन के सीईओ चेस कैरी ने कहा है कि अगर ड्राइवर पॉजिटिव पाया जाता है या टीम हटने का फैसला करती है तो भी एफवन रेस रद्द नहीं होंगी। एफवन मार्च में ऑस्ट्रेलिया के सत्र की पहली रेस की घटना के दोहराव से बचना चाहता है जब एक कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बारद मैकलारेन टीम हट गई थी और रेस रद्द करनी पड़ी थी। 

सत्र की शुरुआत अब आस्ट्रिया में पांच और 12 जुलाई को दो रेस के साथ होगी। कैरी ने मंगलवार को एफवन वेबसाइट पर कहा, ‘‘अगर कोई टीम रेस नहीं कर पाती है तो इससे रेस रद्द नहीं होगी। मुझे नहीं लगता है कि मैं यहां बैठकर नतीजों के बारे में कुछ कह सकता हूं। लेकिन हमने व्यवस्था तैयार की है कि संक्रमण मिलने की स्थिति में रेस रद्द नहीं होगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ड्राइवर को संक्रमण होता है तो टीमों के पास रिजर्व ड्राइवर उपलब्ध हैं।’’ 

कैरी ने कहा कि रेस के लिए रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों को कोरोना वायरस परीक्षण होगा और फिर इसके बाद प्रत्येक दो दिन में परीक्षण होंगे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement