1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नंवबर में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद: साइना

नंवबर में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद: साइना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 03:59 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 03:59 pm IST

अक्तूबर के अंत से पहले नहीं, इसलिए तब तक मैं कुछ टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाऊंगी। मैं इस समय दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी हूं लेकिन रैंकिंग में और गिरावट आएगी।

saina- India TV Hindi
saina

हैदराबाद: भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल घुटने की चोट से अच्छी तरह उबर रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि वह अगले महीने के अंत तक कोर्ट में वापसी कर लेंगी।

साइना ने कहा, अक्तूबर के अंत से पहले नहीं, इसलिए तब तक मैं कुछ टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाऊंगी। मैं इस समय दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी हूं लेकिन रैंकिंग में और गिरावट आएगी।

उन्होंने कहा, हमने छह हफ्ते का रिहैबिलिटेशन कर लिया है और कोर्ट पर अभ्यास से पहले पांच से छह और हफ्ते इसके लिए रखे जायेंगे। वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने उम्मीद जताई कि अगर वह मैच फिट हो जाती हैं तो नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट में खेल सकती है।

यह पूछने पर कि वह अगला टूर्नामेंट कब खेलेंगी तो उन्होंने कहा, अगर सबकुछ ठीक रहता है तो नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट में खेलूंगी। पिछले महीने मुंबई के अस्पताल में उनके दाएं घुटने की सर्जरी की गयी थी और वह चोट से अच्छी तरह उबर रही हैं।

उन्होंने कहा, मैं ठीक हूं, रिहैबिलिटेशन मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हास्पिटल के स्पोट्र्स मेडिसिन प्रमुख हीथ मैथ्यूज की देखरेख में अच्छा चल रहा है।

साइना को अगस्त में घुटने में चोट लगी थी और यह रियो ओलंपिक के दौरान बढ़ गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल