1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पांच सप्ताह के लिए बढ़ा फार्मूला वन का ‘शटडाउन’

पांच सप्ताह के लिए बढ़ा फार्मूला वन का ‘शटडाउन’

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 02:34 pm IST

एफआईए ने पहले इसे 21 दिन के लिये बंद रखा था लेकिन अब यह 35 दिन तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कारों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा।

F1, shutdown extended, five week, coronavirus, pandemic- India TV Hindi
Formula 1 Image Source : AP

कोरोना वायरस के कारण सत्र के शुरू में होने में देरी के बाद फार्मूला वन को अनिवार्य तौर पर बंद रखने की समयसीमा दो सप्ताह और बढ़ा दी गयी है। विश्व मोटरस्पोर्ट्स संचालन संस्था एफआईए ने इसकी पुष्टि की।

एफआईए ने पहले इसे 21 दिन के लिये बंद रखा था लेकिन अब यह 35 दिन तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कारों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। 

एफआईए ने बयान में कहा कि इस फैसले को एफवन के सभी हितधारकों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया है। बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के वर्तमान वैश्विक प्रभाव को देखते हुए एफआईए, फार्मूला वन और सभी टीमों के बीच इस विषय पर चर्चाएं होती रहेंगी। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल