1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शतरंज: फिडे महिला ग्रां प्री में भारत की हरिका ने पहले मुकाबले में खेला ड्रा

शतरंज: फिडे महिला ग्रां प्री में भारत की हरिका ने पहले मुकाबले में खेला ड्रा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 12:58 pm IST

हरिका और पिया 37 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमत हो गईं। बारह खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन चीन की जू वेनजुन भी हिस्सा ले रही हैं।

D. Harika- India TV Hindi
D. Harika Image Source : TWITTER

लुसाने| भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी डी हरिका ने फिडे महिला ग्रां प्री के पहले दौर में सोमवार को स्वीडन की अनुभवी पिया क्रेमलिंग के खिलाफ ड्रा के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। 

हरिका और पिया 37 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमत हो गईं। बारह खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन चीन की जू वेनजुन भी हिस्सा ले रही हैं। यह चार ग्रां प्री की श्रृंखला का तीसरा टूर्नामेंट है। 

इस श्रृंखला से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली दो शीर्ष खिलाड़ी अगले कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोनेरू हंपी दो प्रतियोगिताओं के बाद 293 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। ग्रैंडमास्टर हरिका वेनजुन (120 अंक, एक प्रतियोगिता) के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल