1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा रैंकिंग: भारतीय फुटबॉल टीम को दो स्थान का फायदा

फीफा रैंकिंग: भारतीय फुटबॉल टीम को दो स्थान का फायदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 06:45 pm IST

एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 105वें स्थान पर पहुंच गई।

FIFA Rankings Indian football team - India TV Hindi
FIFA Rankings Indian football team

ज्यूरिख: एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 105वें स्थान पर पहुंच गई।

भारतीय टीम पिछले महीने 107वें स्थान पर थी लेकिन पिछले हफ्ते एएफसी एशिया कप 2019 क्वालीफायर में मकाऊ पर जीत की बदौलत टीम नवीनतम रैंकिंग में 105वें पायदान पर पहुंच गई है।  

भारतीय टीम 328 रैंकिंग अंक के साथ जिंबाब्वे से एक स्थान पीछे और नाइजर से आगे है। एशियाई फुटबाल परिसंघ टीमों के बीच भारत 14वें स्थान पर है। भारत ने 11 अक्तूबर को मकाऊ के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ 2019 में यूएई में होने वाले एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल