1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से फिसली, अब करना होगा ये काम

भारतीय फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से फिसली, अब करना होगा ये काम

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2019 06:26 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 06:26 pm IST

भारत एएफसी रैंकिंग में भी 16 पायदान खिसककर 18वें स्थान पर आ गया। भारतीय टीम एशियाई कप में यूएई और बहरीन से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया।

भारतीय फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से फिसली, अब करना होगा ये काम- India TV Hindi
भारतीय फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से फिसली, अब करना होगा ये काम Image Source : AFC MEDIA

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम एएफसी एशियाई कप में ग्रुप चरण में लगातार मिली हार के बाद ताजा फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गई। कप्तान सुनील छेत्री की टीम छह पायदान खिसककर 103वें स्थान पर पहुंच गई। उसके 1219 अंक है। 

भारत एएफसी रैंकिंग में भी 16 पायदान खिसककर 18वें स्थान पर आ गया। भारतीय टीम एशियाई कप में यूएई और बहरीन से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया।

 
भारत को अब फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के ड्रा से पहले ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ खेलकर अपनी रैंकिंग सुधारनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल