1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत में अगले साल होने वाले U-17 महिला फुटबाल विश्व कप का आधिकारिक लोगो आज मुंबई में होगा लॉन्च

भारत में अगले साल होने वाले U-17 महिला फुटबाल विश्व कप का आधिकारिक लोगो आज मुंबई में होगा लॉन्च

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2019 09:30 am IST,  Updated : Nov 02, 2019 09:30 am IST

भारत में अगले साल आयोजित होने वाले अंडर-17 महिला फुटबाल विश्व का आधिकारिक लोगो शनिवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर लॉन्च किया जाएगा। 

भारत में अगले साल होने...- India TV Hindi
भारत में अगले साल होने वाले U-17 महिला फुटबाल विश्व कप का आधिकारिक लोगो आज मुंबई में होगा लॉन्च Image Source : FIFA WOMEN'S WORLD CUP

मुंबई| भारत में अगले साल आयोजित होने वाले अंडर-17 महिला फुटबाल विश्व का आधिकारिक लोगो शनिवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर लॉन्च किया जाएगा। लोगो के लॉन्च के साथ ही विश्व कप के आयोजन में पूरे एक साल का समय बचेगा। भारत में अब तक आयोजित होने वाले यह दूसरा फीफा टूर्नामेंट होगा।

देश में 2017 में पुरुषों के अंडर-17 विश्व कप का आयोजन किया गया था। लोगो के लॉन्च के दौरान खेल मंत्री किरण रिजिजू, फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी सारा बेयरमन और फीफा एवं स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद होंगे।

भरतीय खिलाड़ियों के साथ इस दौरान दो बार की वर्ल्ड कप चैम्पियन क्रिस्टीन लिली भी मौजूद होगी। स्थानीय आयोजन समिति के टूर्नामेंट डायरेक्टर रोमा खन्ना ने कहा, "यह हम सभी के लिए एक विशेष पल है। दो नंबवर को आधिकारिक लोगो लॉन्च होगा और इसी के साथ टूर्नामेंट के आयोजन में भी एक साल का समय बचेगा जिसके कारण यह दिन बहुत विशेष होगा। यह एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट के सेलिब्रेशन की शुरुआत है और यह गेटवे ऑफ इंडिया पर किया जाएगा जिसका इतिहास में एक अलग स्थान है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल