1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे जुआन मार्टिन डेल पोट्रो

टेनिस: ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे जुआन मार्टिन डेल पोट्रो

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2019 08:04 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 08:04 am IST

पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के दौरान वर्ल्ड नम्बर-5 पोट्रो को घुटने में चोट लगी थी।

जुआन मार्टिन डेल...- India TV Hindi
जुआन मार्टिन डेल पोट्रो 

मेलबर्न: अर्जेटीना के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो इस महीने होने वाले पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पोट्रो अपने घुटने की चोट से अभी पूरी तरह से नहीं उबर पाएं हैं।

पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के दौरान वर्ल्ड नम्बर-5 पोट्रो को घुटने में चोट लगी थी और उनकी चोट का पूरी तरह से ठीक होना बाकी है। 

सोशल मीडिया पर एक संदेश के जरिए पोट्रो ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "चोट में अच्छा सुधार हो रहा है और मैं टेनिस कोर्ट पर अपनी वापसी के बारे में आप सबको जानकारी जरूर दूंगा। आस्ट्रेलिया ओपन में मैं नहीं खेल पाऊंगा लेकिन मैं अपनी चोट में सुधार से खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल