1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIH Hockey Pro League : भारत ने पेनल्टी शूट आउट में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

FIH Hockey Pro League : भारत ने पेनल्टी शूट आउट में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Feb 23, 2020 02:43 am IST,  Updated : Feb 23, 2020 02:43 am IST

इस जीत से भारत को बोनस अंक हासिल हुआ। प्रो लीग के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है और शूट आउट में जीतने वाली टीम को बोनस अंक मिलता है।  

Rupinder Pal Singh,pr sreejesh,kalinga stadium,Hockey Pro League,Harmanpreet Singh,FIH Hockey Pro Le- India TV Hindi
FIH Hockey  Image Source : HOCKEY INDIA

मेजबान भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कलिंगा स्टेडियम में खेले गए एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मैच में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हरा दिया। भारत को वर्ल्ड नंबर-2 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मुकाबले में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम निर्धारित समय तक 2-2 से बबरारी पर थी। इसके बाद मुकाबला शूटआउट में चला गया, जहां मेजबान टीम ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली।

इस जीत से भारत को बोनस अंक हासिल हुआ। प्रो लीग के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है और शूट आउट में जीतने वाली टीम को बोनस अंक मिलता है।

भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो हाकी लीग में अब तक छह मुकाबले खेले हैं और अब वह दो जीत, दो ड्रॉ और दो हार के साथ 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। भारतीय टीम अब एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अपना अगला मैच 25 और 26 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय टीम को इसके बाद ब्रिटेन से दो और तीन मई को अपने अगले मैच खेलने हैं। इसके बाद वह 23 और 24 मई को यहां न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी और फिर अर्जेटीना का दौरा करेगी, जहां उसे पांच और छह जून को मेजबान टीम के खिलाफ मुकाबले में उतरना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल