1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एफआईएच सीरीज फाइनल्स: आकाशदीप की हैट्रिक से भारतीय हॉकी टीम ने तय किया सेमीफाइनल का सफर

एफआईएच सीरीज फाइनल्स: आकाशदीप की हैट्रिक से भारतीय हॉकी टीम ने तय किया सेमीफाइनल का सफर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 10, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 11:44 pm IST

भारत के लिए आकाशदीप ने तीन और वरुण कुमार तथा मनदीप सिंह ने दो-दो गोल किए। अमित रोहिदास, नीलकांत शर्मा, गुरसाहिबजीत सिंह ने एक-एक गोल दागे। 

आकाशदीप सिंह- India TV Hindi
आकाशदीप सिंह,  खिलाड़ी भारत  Image Source : @THEHOCKEYINDIA/TWITTER

भुवनेश्वर। भारतीय टीम ने सोमवार को एफआईएच सीरीज के अपने आखिरी पूल मैच में उज्बेकिस्तान को 10-0 से मात दे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत के लिए आकाशदीप ने तीन और वरुण कुमार तथा मनदीप सिंह ने दो-दो गोल किए। अमित रोहिदास, नीलकांत शर्मा, गुरसाहिबजीत सिंह ने एक-एक गोल दागे। 

आकाशदीप ने 11वें, 26वें और 53वें मिनट में गोल किए। वरुण ने चौथे और 22वें मिनट में गेंद को नेट के अंदर डाला। मनदीप ने 30वें मिनट में अपना खाता खोला और आखिरी मिनट में अपना दूसरा गोल किया। अमित ने 15वें, नीलकांत ने 27वें, गुरसाहिबजीत सिंह ने 45वें मिनट में गोल किए। 

जीत के बाद टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, "हमे पूल में पहले स्थान पर रहते हुए लीग दौर का अंत करना चाहते थे क्योंकि इससे हमें एक दिन आराम करने और सेमीफाइनल की तैयारी करने का मौका मिलेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल