1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेलो इंडिया U-21 महिला हॉकी लीग का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होगा आयोजन

खेलो इंडिया U-21 महिला हॉकी लीग का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होगा आयोजन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 05, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 05:04 pm IST

देश में आयोजित होने वाली पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित किया गया।

खेलो इंडिया U-21 महिला...- India TV Hindi
खेलो इंडिया U-21 महिला हॉकी लीग का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होगा आयोजन Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| देश में आयोजित होने वाली पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) का कार्यक्रम गुरुवार को यहां घोषित किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से आयोजित होने वाली इस लीग का आयोजन इस साल मार्च से नवंबर तक तीन चरणों में होगी।

इसका पहला चरण 23 से 29 मार्च तक यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में जबकि दूसरा चरण 13 से 19 जुलाई तक बेंगलुरू के साई सेंटर में शुरू होगी। वहीं, तीसरा और अंतिम चरण 22 से 29 नवंबर तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेली जाएगी।

लीग के पहले संस्करण में कुल 14 टीमें भाग लेंगी और इन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भागीदारी दी जाएगी। इन 14 टीमों को दो-दो पूलों में बांटा जाएगा। ये मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले जाएंगे। प्रत्येक टीमें एक-दूसरे से छह-छह मैच खेलेंगी। पहले दो चरणों की समाप्ति के बाद तीसरा चरण रैंकिंग के आधार पर खेली जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल