1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेवेदर ने बर्टो को हराने के बाद संन्यास लिया

मेवेदर ने बर्टो को हराने के बाद संन्यास लिया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2015 11:34 pm IST,  Updated : Sep 13, 2015 11:34 pm IST

लास वेगास: फ्लायड मेवेदर ने आज यहां आंद्रे बर्टो को हराकर अपनी 49वीं जीत दर्ज करने के बाद रिंग में लगभग दो दशक के अपने अजेय करियर का अंत किया। सभी तीन जजों ने सर्वसम्मति

मेवेदर ने बर्टो को...- India TV Hindi
मेवेदर ने बर्टो को हराने के बाद संन्यास लिया

लास वेगास: फ्लायड मेवेदर ने आज यहां आंद्रे बर्टो को हराकर अपनी 49वीं जीत दर्ज करने के बाद रिंग में लगभग दो दशक के अपने अजेय करियर का अंत किया। सभी तीन जजों ने सर्वसम्मति से मेवेदर के पक्ष में फैसला सुनाया जिसके बाद अमेरिका के इस वेल्टरवेट विश्व चैम्पियन ने पुष्टि की कि वह संन्यास ले रहे हैं।

मेवेदर ने कहा, मेरा करियर खत्म हो गया है। यह आधिकारिक है।

इसके साथ ही मेवेदर ने महान हैवीवेट मुक्केबाज राकी मर्सियाओ के 49-0 के रिकार्ड की बराबरी भी की और अपने डब्ल्यूबीए और डब्ल्यूबीसी खिताब भी बरकरार रखे। उन्होंने अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज की अपनी ख्याति को और मजबूत किया।

जजों ने मेवेदर को 118-110, 117-111 और 120-108 से विजेता घोषित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल