1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच 4 जून से पुर्तगाल में शुरू होगी फुटबॉल लीग

कोरोना महामारी के बीच 4 जून से पुर्तगाल में शुरू होगी फुटबॉल लीग

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2020 07:21 pm IST,  Updated : May 13, 2020 07:21 pm IST

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने पिछले महीने लीग बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों को शुरू करने की अनुमित दे दी थी।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

लिस्बन| पुर्तगाल की शीर्ष फुटबॉल लीग चार जून से दोबारा शुरू होगी। लीग ने इस बात की घोषणा की। कोरोनावायरस के कारण लीग को 12 मार्च को स्थगित कर दिया गया था।

लीग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "बीते कुछ दिनों से कई तरह के हितधारकों ने सफल बैठकें की हैं, ताकि वापसी सुरक्षा के साथ हो सके और सुरक्षा के सभी उपायों को लागू किया जा सके जो वापसी के जोखिम को कम कर सकें।"

बयान के मुतिबक, "पुर्तगाल के स्वास्थ विभाग के डायरेक्टर जनरल, पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन और पुर्तगाल लीग अन्य आर्थिक गतिविधयों के लिए एक मॉडल का काम करेगी।"

बयान में आगे लिखा है, "स्टेडियमों का अच्छी तरह से निरिक्षण किया जा सके और मैचों में शामिल होने वाले सभी पेशेवरों का टेस्ट लिया जा सके और उनके संगठनों का भी, इसलिए लीग के 25वें राउंड के लिए चार जून की तारीख तय की गई है।"

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने पिछले महीने लीग बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों को शुरू करने की अनुमित दे दी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल