1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोमानिया में बगैर कोविड-19 टेस्ट के नहीं शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट

रोमानिया में बगैर कोविड-19 टेस्ट के नहीं शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 02:06 pm IST

मैदान पर ट्रेनिंग और टूर्नामेंट में खेलने से पहले रोमानिया के खिलाड़ियों को कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा। देश के खेल मंत्री इयोनट स्ट्रोए ने इस बात की जानकारी दी।

रोमानिया में बगैर...- India TV Hindi
रोमानिया में बगैर कोविड-19 टेस्ट के नहीं शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट Image Source : GETTY IMAGES

बुखारेस्ट| मैदान पर ट्रेनिंग और टूर्नामेंट में खेलने से पहले रोमानिया के खिलाड़ियों को कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा। देश के खेल मंत्री इयोनट स्ट्रोए ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मंत्री ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "किसी भी तरह की ट्रेनिंग या टूर्नामेंट बिना टेस्ट के शुरू नहीं होगा। इसलिए सभी ट्रेनिंग खिलाड़ियों के कोरोनावायरस के टेस्ट से शुरू होगी और समय अनुसार इसे बारबार किया जाएगा।"

मंत्री ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजकों और क्लब के मालिकों को खिलाड़ियों के टेस्ट के लिए वित्तीय प्रबंध करना होगा। खेल मंत्री के अनुसार रोमानिया के खिलाड़ियों में कोविड-19 का मामला नहीं है। खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि देश में टूर्नामेंट्स जून में शुरू हो जाने चाहिए लेकिन साथ ही कहा कि अभी एक निश्चित तारीख तय करना मुमकिन नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल