1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जुवेंतस के पूर्व डिफेंडर मॉरिसियो का फ्लामेंगो के साथ करार

जुवेंतस के पूर्व डिफेंडर मॉरिसियो का फ्लामेंगो के साथ करार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 03:53 pm IST

एक बयान के अनुसार, यूरोप में 12 सीजन के बाद मॉरिसियो इस्ला अब लिबटार्डोरेस चैंपियन फ्लामेंगो से जुड़ने के लिए दक्षिण अमेरिका लौट आए हैं।

Mauricio- India TV Hindi
Mauricio Image Source : TWITTER- @SIMPRAISA

रियो डी जनेरियो| मौजूदा ब्राजीलियन और कोपा लिबटार्डोरेस चैंपियन फ्लामेंगो ने चिली के अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर मॉरिसियो इस्ला के साथ फ्री ट्रांसफर पर करार पूरा कर लिया है। 32 वर्षीय मॉरिसियो इस साल जून में तुर्की के फेनेरबाहसे क्लब से अलग हुए थे। उनका फ्लामेंगो क्लब के साथ दिसंबर 2022 तक का करार हुआ है।

एक बयान के अनुसार, यूरोप में 12 सीजन के बाद मॉरिसियो इस्ला अब लिबटार्डोरेस चैंपियन फ्लामेंगो से जुड़ने के लिए दक्षिण अमेरिका लौट आए हैं।

फ्लामेंगो ने पिछले सप्ताह राफिन्हो के लियोन क्लब जाने के बाद ही जुवेंतस के पूर्व डिफेंडर के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया था। स्थानीय मीडिया में ऐसी खबरें थी कि अर्जेंटीना के क्लब बोका जूनियर्स ने भी मॉरिसियो को खरीदने में रूचि दिखाई है।

मॉरिसियो ने चिली की राष्ट्रीय टीम के लिए 115 मैच खेले हैं। वह 2015 और 2016 में कोपा अमेरिका कप जीतने वाली चिली की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल