1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रां प्री जीत कर शुमाकर के रिकॅार्ड को छुआ

लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रां प्री जीत कर शुमाकर के रिकॅार्ड को छुआ

 Reported By: Bhasha
 Published : May 09, 2021 09:16 pm IST,  Updated : May 09, 2021 09:16 pm IST

लुईस हैमिल्टन ने रोमांचक मुकाबले में मैक्स वर्सटाप्पन को पीछे छोड़कर रविवार को यहां स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब जीतकर अपने इस निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त मजबूत कर ली।

Lewis Hamilton- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : GETTY

मोंटमेलो (स्पेन)| लुईस हैमिल्टन ने रोमांचक मुकाबले में मैक्स वर्सटाप्पन को पीछे छोड़कर रविवार को यहां स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब जीतकर अपने इस निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त मजबूत कर ली। 

हैमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की लेकिन वर्सटाप्पन ने जल्द ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। लेकिन दुसरे पिट स्टॅाप में नए टायर लेकर हैमिल्टन ने बचे हुए गैप को जल्द खत्म करके जब छह लैप बचे हुए थे तब वर्सटाप्पन को पीछे कर दिया। 

शनिवार को अपने करियर में 100वीं बार पोल पोजीशन हासिल करने वाले हैमिल्टन ने 98वीं जीत दर्ज की थी। उन्होंने स्पेनिश ग्रां प्री में छह जीत के माइकल शूमाकर के रिकार्ड की भी बराबरी की। 

हैमिल्टन के मर्सीडीज के साथी ड्राइवर वेलटारी बोटास तीसरे स्थान पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल