1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 20 साल बाद ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार बने फवाद मिर्जा

20 साल बाद ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार बने फवाद मिर्जा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 23, 2019 09:09 am IST,  Updated : Nov 23, 2019 09:09 am IST

घु़ड़सवार फाउद मिर्जा ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। वह 20 साल बाद ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले भारत के पहले इक्वेस्टेरियन खिलाड़ी बन गए हैं। 

TOKYO OLYMPICS- India TV Hindi
20 साल बाद ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार बने फवाद मिर्जा  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| घु़ड़सवार फवाद मिर्जा ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। वह 20 साल बाद ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले भारत के पहले इक्वेस्टेरियन खिलाड़ी बन गए हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि फरवरी में होगी जब सभी क्वालीफायर्स की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाले फवाद ने साउथ ईस्ट एशिया-ओसेनिया क्वालीफायर के एकल वर्ग में ग्रुप-जी में पहला स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की।

मिर्जा देश की तरफ से ओलम्पिक में खेलने वाले तीसरे इक्वेस्टेरियन खिलाड़ी बनने वाले हैं। उनसे पहले सिडनी ओलम्पिक-2000 में इम्तियाज अनीस और एटलांटा ओलम्पिक-1996 में दिवगंत विंग कमांडर आईजे लाम्बा ने इक्वेस्टेरियन में ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। फाउद छह क्वालीफाइंग स्पर्धा में कुल 64 अंक जुटाने में सफल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल