1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग क्लबों में कोरोनावायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आए

प्रीमियर लीग क्लबों में कोरोनावायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2020 01:36 pm IST,  Updated : May 28, 2020 03:50 pm IST

इन चार नये मामलों के सामने आने के बाद इस महीने के शुरू से किये गये कुल 2752 परीक्षणों में से केवल 12 मामले पॉजीटिव आये हैं।

Four new cases of coronavirus infection have been reported in Premier League clubs- India TV Hindi
Four new cases of coronavirus infection have been reported in Premier League clubs Image Source : GETTY IMAGES
लंदन। कोरोनावायरस के कहर के बीच कई देश अपने यहां फुटबॉल लीग शुरू करने की सोच रही हैं, लेकिन इसी बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग के चार लोगों को कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया है। प्रीमियर लीग के अनुसार हाल ही में 1008 खिलाड़ियों और स्टाफ का टेस्ट किया गाय था। इनमें से जिन खिलाड़ियों या क्लब स्टार के मामले पॉजीटिव आए हैं उन्हों 7 दिनों के लिए अलग-थलग रखा गया है।
 
इन चार नए मामलों के सामने आने के बाद इस महीने के शुरू से किये गये कुल 2752 परीक्षणों में से केवल 12 मामले पॉजीटिव आये हैं। पिछले सप्ताह बोर्नमाउथ का एक खिलाड़ी संक्रमित पाया गया था।
 
 
चिकित्सा गोपनीयता की शर्तों के कारण इस खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी। प्रीमियर लीग क्लबों ने बुधवार को समूह में अभ्यास के पक्ष में मतदान किया था जो लीग को जून में शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल