1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांस को फीफा महिला विश्व कप-2019 की मेजबानी मिली

फ्रांस को फीफा महिला विश्व कप-2019 की मेजबानी मिली

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2015 04:04 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 05:11 pm IST

जेनेवा: फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने गुरुवार को घोषणा की कि फ्रांस को फीफा महिला विश्व कप-2019 की मेजबानी दी जा रही है। इस दौड़ में फ्रांस के अलावा दक्षिण कोरिया का दावा मजबूत माना

- India TV Hindi

जेनेवा: फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने गुरुवार को घोषणा की कि फ्रांस को फीफा महिला विश्व कप-2019 की मेजबानी दी जा रही है। इस दौड़ में फ्रांस के अलावा दक्षिण कोरिया का दावा मजबूत माना जा रहा था लेकिन अंतत: फ्रांस ने बाजी मार ली। फीफा प्रमुख सैप ब्लाटर ने कहा कि फीफा कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से फ्रांस को मेजबान के तौर पर चुना है।

इसके अलावा फ्रांस को फीफा यू-20 महिला विश्व कप-2018 की भी मेजबानी मिली है।

महिला विश्व कप-2019 के लिए फ्रांस और कोरिया के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और द. अफ्रीका ने भी मेजबानी का दावा पेश किया था लेकिन अक्टूबर 2014 में यह संख्या घटकर सिर्फ दो रह गई।

फीफा महिला विश्व कप का आयोजन 1991 से प्रत्येक चार साल पर होता है। इसका सातवां संस्करण इस साल 6 जून से 5 जुलाई के बीच कनाडा में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल