1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांसीसी अदालत ने देश के फुटबॉल सत्र को समाप्त करने के फैसले पर लगाया मुहर

फ्रांसीसी अदालत ने देश के फुटबॉल सत्र को समाप्त करने के फैसले पर लगाया मुहर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 10:55 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 10:55 am IST

फ्रांसीसी लीग ने कोविड-19 महामारी के कारण लीग को समाप्त करने का फैसला किया था जिसके खिलाफ लियोन क्लब के अध्यक्ष जीन माइकल औलास और दूसरी डिवीजन में रखे गये दोनों क्लबों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

French Court, Football, covid-19, corona virus - India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

फ्रांस की सर्वोच्च प्रशासनिक अदालत ने कोरोना वायरस के कारण देश के घरेलू फुटबॉल सत्र को समाप्त करने का फैसला बरकरार रखा लेकिन एमीन्स और टोलोज क्लबों को दूसरे डिवीजन में रखने के निर्णय को खारिज कर दिया। 

फ्रांसीसी लीग ने कोविड-19 महामारी के कारण लीग को समाप्त करने का फैसला किया था जिसके खिलाफ लियोन क्लब के अध्यक्ष जीन माइकल औलास और दूसरी डिवीजन में रखे गये दोनों क्लबों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

एमीन्स और टोलोज क्लबों ने उन्हें दूसरे डिवीजन में रखने के फैसले को पलटने की अपील की थी जबकि लियोन सत्र के बाकी बचे दस मैचों का आयोजन चाहता था। 

लीग को 30 अप्रैल को समाप्त घोषित करके पेरिस सेंट जर्मेन को विजेता घोषित कर दिया गया था। लियोन सातवें स्थान पर रहा था और इस तरह से यूरोपियन चैंपियनशिपों में जगह नहीं बना पाया था। 

काउंसिल डि इटाट ने कहा कि समय से पहले सत्र समाप्त करने के फैसले की वैधता पर कोई संदेह नहीं है। हालांकि उसने एमीन्स और टोलोज को दूसरे डिवीजन में रखने के फैसले को खारिज कर दिया और फ्रेंच लीग को 2020-21 के सत्र के प्रारूप पर 30 जून से पहले विचार करने का आदेश दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल