1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ़्रैंच औपन बैडमिंटन: प्रणॉय को हरा श्रीकांत फ्रेंच ओपन के फाइनल में

फ़्रैंच औपन बैडमिंटन: प्रणॉय को हरा श्रीकांत फ्रेंच ओपन के फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 02:47 pm IST

हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शनिवार को हमवतन एच.एस. प्रणॉय को वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

kidambi srikanth- India TV Hindi
kidambi srikanth

पेरिस: हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाले भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शनिवार को हमवतन एच.एस. प्रणॉय को वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने प्रणॉय को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 14-21, 21-19, 21-18 से मात दी। श्रीकांत और प्रणॉय के बीच पूरे मैच में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई। यह मैच एक घंटे तीन मिनट तक चला। 

पहले गेम में श्रीकांत 5-7 से पीछे थे लेकिन ब्रेक तक उन्होंने स्कोर 11-11 से बराबर कर लिया। हालांकि प्रणॉय ने फिर 18-14 से बढ़त ले ली। श्रीकांत ने हार नहीं मानी और कोशिश जारी रखी लेकिन प्रणॉय 21-14 से गेम जीत ले गए। श्रीकांत ने दूसरे गेम में वापसी की और 9-7 की बढ़त ले ली। इस दो अंक की बढ़त के साथ ही उन्होंने दूसरा गेम जीत मुकाबला तीसरे गेम में पहुंचा दिया। 

निर्णायक मैच में श्रीकांत 12-15 से पीछे थे लेकिन उन्होंने स्कोर 18-18 से बराबर किया और फिर तीन लगातार अंक लेते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनका सामना डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल