1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अब भी एटीके का हिस्सा हैं गांगुली : गोयनका

अब भी एटीके का हिस्सा हैं गांगुली : गोयनका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2015 10:44 am IST,  Updated : Sep 28, 2015 01:10 pm IST

कोलकाता: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) के सह-मालिक संजीव गोयनका ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी सौरव गांगुली अब भी एटीके

अब भी एटीके का हिस्सा...- India TV Hindi
अब भी एटीके का हिस्सा हैं गांगुली : गोयनका

कोलकाता: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) के सह-मालिक संजीव गोयनका ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी सौरव गांगुली अब भी एटीके का हिस्सा हैं। उल्लेखनीय है कि जगमोहन डालमिया के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली को सीएबी प्रमुख नियुक्त किया है। गांगुली ने हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी पदग्रहण नहीं किया है।

गांगुली एटीके के सह-मालिक हैं और आईएसएल के बीते संस्करण में गांगुली ने दैनिक आधार पर एटीके का कार्य देखा था।

गोयनका ने गांगुली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "किसने कहा कि गाुंगली आईएसएल में इस साल सक्रिय भूमिका नहीं अदा करेंगे? वह हमारा हिसस हैं और ठीक उसी तरह काम कर रहे हैं, जिस तरह उन्होंने बीते साल किया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल