1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गौरव गिल बने मोटर स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर

गौरव गिल बने मोटर स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर

 Written By: IANS
 Published : Feb 04, 2017 11:08 am IST,  Updated : Feb 04, 2017 11:08 am IST

हैदराबाद: पांच बार राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले गौरव गिल शुक्रवार को मोटर स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए। गिल ने बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कई खिताब अपने नाम

gaurav gill- India TV Hindi
gaurav gill

हैदराबाद: पांच बार राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले गौरव गिल शुक्रवार को मोटर स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए। गिल ने बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कई खिताब अपने नाम किए थे। एशिया पैसिफिक चैंपियन गिल ने 2016 एपीआरसी के सभी पांच दौर जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। गिल को यह ट्रॉफी ली फेडरेशन इंटरनेशनल डी ऑटोमोबाइल के अध्यक्ष जीन टोल्ड ने दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इससे पहले दो बार यह ट्रॉफी जीत चुके गिल ने कहा, "रेसिंग की दुनिया के दिग्गजों में से एक जीन टोल्ड से ट्रॉफी लेकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे बार-बार जीतना चाहता हूं ताकि यह मेरी अलमारी में सुरक्षित रह सके।"

फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोटर्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के नवनियुक्त अध्यक्ष अकबर इब्राहिम ने कहा, "आज का दिन मोटर स्पोटर्स के लिए विशेष है, क्योंकि आज के ही दिन 44 साल पहले एफएमएससीआई की स्थापना की गई थी। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हम हर साल लगभग 350 टूनार्मेंट आयोजित करवाते हैं।

उन्होंने कहा, "हम और ज्यादा विश्वस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर इस खेल और देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करेंगे। यही नहीं हम ढांचागत सुविधाओं को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने का प्रयास करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल