1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खिलाड़ियों के वैश्विक समूह ने कोरोना के चलते ओलंपिक स्थगित करने की रखी मांग

खिलाड़ियों के वैश्विक समूह ने कोरोना के चलते ओलंपिक स्थगित करने की रखी मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 05:15 pm IST

ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों की यह एकजुटता उन खिलाड़ियों का समर्थन है जिन्होंने 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के प्रति अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के वर्तमान रवैये के खिलाफ आवाज उठायी थी। 

Olympic Rings- India TV Hindi
Olympic Rings Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों के समूह ‘ग्लोबल एथलीट’ ने कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण में आने तक तोक्यो ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की अपील की है। ग्लोबल एथलीट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जबकि विश्व कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने के लिये एकजुट है तब आईओसी को भी ऐसा रवैया अपनाना चाहिए। ’’

ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों की यह एकजुटता उन खिलाड़ियों का समर्थन है जिन्होंने 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के प्रति अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के वर्तमान रवैये के खिलाफ आवाज उठायी थी। आईओसी अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन से सलाह ले रही है और वह अपने इस रवैये पर अडिग है कि कोई कड़ा फैसला करना अभी जल्दबाजी होगा।

आयरलैंड के ग्लोबल एथलीट के संस्थापक कराड ओ डोनोवान ने कहा, ‘‘यह अजीबोगरीब है कि आईओसी ने कोई वास्तविक नेतृत्व नहीं दिखाया है। वे इसे आम दिनों की तरह ले रहे हैं और यह बहुत विचित्र लगता है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल