1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोवा ने स्पेनिश मिडफील्डर अल्बटरे के साथ किया करार

गोवा ने स्पेनिश मिडफील्डर अल्बटरे के साथ किया करार

 Edited By: IANS
 Published : Sep 03, 2020 10:01 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 10:01 pm IST

वह गोवा के साथ जुड़ने वाले स्पेन के चौथे खिलाड़ी हैं और इस साल क्लब के चौथे विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

Football, sports, india, Goa- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एफसी गोवा ने स्पेन के मिडफील्डर अल्बटरे नोगुएरा के साथ करार करने की घोषणा की है। स्पेन के खिलाड़ी के साथ क्लब ने दो साल का करार किया है। 

वह गोवा के साथ जुड़ने वाले स्पेन के चौथे खिलाड़ी हैं और इस साल क्लब के चौथे विदेशी खिलाड़ी भी हैं। गोवा ने पहले अगोर अंगुलो, जोर्ज ओरिट्ज और ईवान गोंजालेज के साथ करार किया है।

अल्बटरे ने एक बयान में कहा, "मैं इस क्लब का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही भारत जा सकूंगा। मैंने क्लब के बारे में सिर्फ अच्छी चीजें सुनी हैं और यह कारार मुझे काफी उत्साहित लग रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल