1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोल्फ : सारावाक चैम्पियनशिप में अजितेश 20वें पायदान पर

गोल्फ : सारावाक चैम्पियनशिप में अजितेश 20वें पायदान पर

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 10:57 pm IST,  Updated : May 15, 2015 10:59 pm IST

कुचिंग (मलेशिया): भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अजितेश संधू केलाब गोल्फ सारावाक में जारी 55,400 डॉलर इनामी राशि वाले पीजीएम एमएनआरबी सारावाक चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 20वें पायदान पर हैं। उन्हेंने शुक्रवार

गोल्फ : सारावाक...- India TV Hindi
गोल्फ : सारावाक चैम्पियनशिप में अजितेश 20वें पायदान पर

कुचिंग (मलेशिया): भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अजितेश संधू केलाब गोल्फ सारावाक में जारी 55,400 डॉलर इनामी राशि वाले पीजीएम एमएनआरबी सारावाक चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 20वें पायदान पर हैं। उन्हेंने शुक्रवार को वन-अंडर 71 का स्कोर किया। अजितेश ने पहले दो दौर में क्रमश: 72 और 71 का स्कोर किया था और अब उनका कुल स्कोर टू-अंडर 214 का हो गया है। वह शीर्ष पर मौजूद फ्रांस के इरवान विलेडेंट से छह शॉट पीछे चल रहे हैं।

विलेडेंट ने तीसरे दौर में 71 का स्कोर किया और मलेशिया के आर. नाचिमुत्थु से एक शॉट आगे हैं। विलेडेंट का कुल स्कोर एट-अंडर 208 है।

बहरहाल, अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रताप अट्वाल और फिरोज सिंह गढ़ेवाल कट हासिल नहीं कर सके और अगले दौर में पहुंचने में नाकाम रहे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल