1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरेना विलियम्स के फैन्स के लिए अच्छी खबर, अब इस टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

सेरेना विलियम्स के फैन्स के लिए अच्छी खबर, अब इस टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 04:33 pm IST

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सरेना विलियमसन 2018 में बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं ले पाई थी, लेकिन 2019 में वह ...

Serena Williams- India TV Hindi
Serena Williams will take part in australia open 2019 Image Source : GETTY IMAGES

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सरेना विलियमसन 2018 में बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं ले पाई थी, लेकिन 2019 में वह इस प्रतियोगिता में आठवीं बार जीत के इरादे से उतरेगी. इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलिया ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने दी.

क्रेग टिले ने अपने बयान में कहा ‘‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरेना जनवरी में यह टूर्नामेंट खेलेगी । उसने 2017 में गर्भवती रहते हुए यहां खिताब जीता था ।’’ 

बता दें, आखिरी बार सेरेना ने 2017 में गर्भवती अवस्था में हिस्सा लिया था. हाल ही में उन्होंने यूएस ओपन में भी हिस्सा लिया था जहां उन्हें जापान की युवा महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने मात दी थी.

इसके अलावा सेरेना विलियम्स चीन ओपन टेनिस टूर्नमेंट से हट गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यूएस ओपन के फाइनल में हारने के बाद 37 वर्षीया सेरेना ने इस सत्र में आगे नहीं खेलने का फैसला किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल