1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के एक फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करना चाहता है गुवाहाटी

भारत के एक फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करना चाहता है गुवाहाटी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 06:00 pm IST

एएफए महासचिव हेमेन ब्रह्मा ने पीटीआई से कहा,‘‘हम अखिल भारतीय फुटबाल महसंघ के संपर्क में हैं और उन्हें आग्रह किया है कि वे हमें एक विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले की मेजबानी सौंपे और वे इस पर विचार कर रहे हैं। 

सुनील छेत्री- India TV Hindi
सुनील छेत्री Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। गुवाहाटी को 2022 फीफा विश्व कप के भारत के ओमान के खिलाफ पहले क्वालीफाइंग मैच की मेजबानी मिल सकती है। असम फुटबॉल संघ (एएफए) ने क्षेत्र में ‘खेल की लोकप्रियता’ को देखते हुए मैच के आयोजन में रुचि दिखाई है। गुवाहाटी के बाहर हिस्से सरुसजाई के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम को मैच की मेजबानी का मौका मिल सकता है। 

एएफए महासचिव हेमेन ब्रह्मा ने पीटीआई से कहा,‘‘हम अखिल भारतीय फुटबाल महसंघ के संपर्क में हैं और उन्हें आग्रह किया है कि वे हमें एक विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले की मेजबानी सौंपे और वे इस पर विचार कर रहे हैं। संभावना है कि हमें पांच सितंबर को होने वाले मैच के आयोजन का मौका मिल सकता है।’’

एएफए को भारत के फुटबॉल की शीर्ष संस्था एआईएफएफ से ‘सकारात्मक’ प्रतिक्रिया मिली है। एक सूत्र ने बताया,‘‘एआईएफएफ को असर से प्रस्ताव मिला है लेकिन अभी तक किसी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।’’ 

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के अधिकारी गुवाहाटी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे जिसके बाद मेजबानी पर फैसला किया जाएगा। 

भारत को पिछले हफ्ते 2022 विश्व कप के दूसरे दौर के एशियाई क्वालीफायर्स में तुलनात्मक रूप से आसान ड्रॉ मिला है। टीम को ग्रुप ई में कतर, ओमान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। 

गुवाहाटी के अलावा मुंबई फुटबाल एरेना और कोलकाता का साल्ट लेक स्टेडियम क्वालीफाइंग अभियान के घरेलू मैचों की मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल