1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास में हेमिल्टन शीर्ष पर

जापान ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास में हेमिल्टन शीर्ष पर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 06:09 pm IST

मौजूदा फॉमूर्ला-1 चैम्पियन मर्सिडीज के ड्राइवर ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन ने यहां फार्मूला-1 जापान ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास सत्र में शुक्रवार को पहला स्थान हासिल किया।

लुइस हैमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हैमिल्टन Image Source : GETTY IMAGES

सुजुका| मौजूदा फॉमूर्ला-1 चैम्पियन मर्सिडीज के ड्राइवर ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन ने यहां फार्मूला-1 जापान ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास सत्र में शुक्रवार को पहला स्थान हासिल किया। फरारी के ड्राइवर जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल तीसरे नंबर पर रहे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वेटल ड्राइवर स्टैंडिंग में हेमिल्टन से 50 अंक पीछे हैं और इस वर्ष खिताब जीतने की दौड़ में बने रहने के लिए रविवार को होने वाली रेस में उन्हें हेमिल्टन से आगे रहना होगा। 

फॉर्मूला-1 चैम्पियन हेमिल्टन ने पहले अभ्यास सत्र में एक मिनट 28.691 सेकेंड के साथ सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। उन्होंने दूसरे सत्र में एक मिनट 28.217 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।

हेमिल्टन के टीम के साथी वाल्टेरी बोटास दोनों सत्रों में दूसरे नंबर पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल