1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फॉर्मूला-1: लुइस हेमिल्टन ने जीती जापान ग्रां प्री

फॉर्मूला-1: लुइस हेमिल्टन ने जीती जापान ग्रां प्री

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2018 01:35 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 01:35 pm IST

इस जीत के साथ हेमिल्टन अपने पांचवें एफ-1 खिताब के करीब पहुंच चुके हैं। 

लुइस हेमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हेमिल्टन

सुजुका (जापान): मौजूदा फॉमूर्ला-1 चैम्पियन मर्सिडीज के ड्राइवर ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन ने रविवार को जापान ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ हेमिल्टन अपने पांचवें एफ-1 खिताब के करीब पहुंच चुके हैं। 

इस रेस में मर्सिडीज के ही दूसरे ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं रेड बुल के ड्राइवर ने मैक्स वस्र्टाप्पेन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

फरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल ने इस रेस में छठा स्थान हासिल किया है। हालांकि, वेटल को यकीन है कि वह अब भी हेमिल्टन को पछाड़कर एफ-1 का खिताब जीत सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल