1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीसीए के साथ उपाध्यक्ष के तौर पर जुड़ी हीथर नाइट और जेम्स हैरिस

पीसीए के साथ उपाध्यक्ष के तौर पर जुड़ी हीथर नाइट और जेम्स हैरिस

 Edited By: IANS
 Published : Jun 10, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 04:36 pm IST

29 साल की नाइट 2016 से ही इंग्लैंड की कप्तान हैं और 2017 में अपनी कप्तानी में वह इंग्लैंड को विश्व कप जिता चुकी हैं।

the players committee, Professional Cricketers Association, Professional Cricketers, Middlesex, - India TV Hindi
  James Harris and Heather Knight Image Source : GETTY

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट और मिडलसेक्स के ऑलराउंडर जेम्स हैरिस को पेशेवर क्रिकेटर्स संघ (पीसीए) का उप उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब पीसीए बोर्ड में अपना पदभार संभालेंगे और चेयरमैन डेरील मिचेल को सपोर्ट करेंगे, जोकि पीसीए प्लेयर्स समिति का नेतृत्व करते हैं।

29 साल की नाइट 2016 से ही इंग्लैंड की कप्तान हैं और 2017 में अपनी कप्तानी में वह इंग्लैंड को विश्व कप जिता चुकी हैं।

30 साल के हैरिस ने 16 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 13 साल के अपने अब तक के करियर में 261 मैचों में 620 विकेट लिए हैं। हैरिस 2017 में प्लेयर्स समिति से जुड़े थे।

पीसीए की पहली बैठक अगले महीने जुलाई में होनी है, जिसमें नाइट और हैरिस भाग लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल