1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस ने जीता 13वां खिताब औऱ लगातार 40वां मैच

सानिया-हिंगिस ने जीता 13वां खिताब औऱ लगातार 40वां मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2016 08:24 am IST,  Updated : Feb 15, 2016 08:24 am IST

सेंट पीटर्सबर्ग: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस साथी मार्टिना हिंगिस ने रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ट्राफी के युगल खिताब पर कब्जा कर लिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ खेलते हुए

Switzerland's Martina Hingis and India's Sania Mirza- India TV Hindi
Switzerland's Martina Hingis and India's Sania Mirza

सेंट पीटर्सबर्ग: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस साथी मार्टिना हिंगिस ने रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ट्राफी के युगल खिताब पर कब्जा कर लिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ खेलते हुए लगातार 40वीं जीत हासिल की है।

सानिया और हिंगिस ने फाइनल मैच में वेरा डुशेविना और बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-1 से हराया। यह मैच एक घंटे से कुछ ही समय अधिक चला। इस साल यह सानिया और हिंगिस का चौथा खिताब है। साथ ही यह दोनों का बतौर जोड़ीदार 13वां खिताब है।

इन दोनों ने इस साल की शुरुआत ब्रिस्बेन और सिडनी से शुरू की थी। इसके बाद दोनों ने आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम की हैट्रिक लगाई थी। बीते साल फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में उठापटक का शिकार होने के बाद से दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और विंबलडन, अमेरिकी ओपन, क्वांगचो, वुहान, बीजिंग, डब्ल्यूटीए फाइनल्स, सिंगापुर, ब्रिस्बेन और सिडनी में खिताब जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल