1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी : बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता स्वर्ण पदक

हॉकी : बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीता स्वर्ण पदक

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2021 10:18 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 10:18 pm IST

बेल्जियम की पुरूष हॉकी टीम ने गुरूवार को यहां फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर पहली बार ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता। 

Hockey: Belgium beat Australia to win gold medal in Tokyo Olympics 2020- India TV Hindi
Hockey: Belgium beat Australia to win gold medal in Tokyo Olympics 2020 Image Source : AP

टोक्यो। बेल्जियम की पुरूष हॉकी टीम ने गुरूवार को यहां फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर पहली बार ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता। मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद बेल्जियम ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की। 

बेल्जियम की टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी। 

उसके लिये एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने शूटआउट में टीम को बढ़त दिलायी जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 गोल किये हैं और विन्सेंट वानाश ने ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैकब वेटन के शॉट का शानदार बचाव किया। 

कांस्य पदक भारत के नाम रहा जिसने प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल