1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख का दान किया

हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख का दान किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 02:45 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 02:45 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिये यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया।

Hockey India donated 21 lakhs to Odisha Chief Minister Relief Fund - India TV Hindi
Hockey India donated 21 lakhs to Odisha Chief Minister Relief Fund  Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने घातक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा राज्य की मदद के लिये ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान किया है। ओडिशा में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिये यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया।

इस महामारी के कारण भारत में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि विश्व भर में 80,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा,‘‘वर्तमान समय में हम सभी जिस संकट का सामना कर रहे हैं, हॉकी इंडिया में हर किसी को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का यह योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर पैदा कर सकता है।’’ 

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा,‘‘हॉकी इंडिया को हमेशा ओडिशा के लोगों से अपार समर्थन और प्रेरणा मिलती रही है। मुझे गर्व है कि हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 21 लाख रुपये का योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया।’’ 

हॉकी इंडिया ने इससे पहले इस महामारी से लड़ने के लिये आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल