1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने कोचों के रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन जमा करने की ओपन व्यवस्था शुरू की

हॉकी इंडिया ने कोचों के रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन जमा करने की ओपन व्यवस्था शुरू की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 01:00 pm IST

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा,‘‘इस व्यवस्था से उन सभी को मदद मिलेगी जो कोच या तकनीकी अधिकारी बनना चाहते हैं।’’ 

Hockey India launches open system for submitting applications for registration of coaches- India TV Hindi
Hockey India launches open system for submitting applications for registration of coaches Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अपने कोचों और तकनीकी अधिकारियों के रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन जमा करने की ओपन व्यवस्था बुधवार को शुरू की। इसके तहत संभावित कोच और तकनीकी अधिकारी अपने आवेदन हॉकी इंडिया की पंजीकृत सदस्य ईकाई (आरएमयू) से मंजूरी के लिये सोशल मीडिया पर एक ओपन लिंक के जरिये ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

आवेदन जमा होने पर उसे आरएमयू से मंजूरी लेनी होगी। 

उससे मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय महासंघ से अंतिम मंजूरी लेनी होगी। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा,‘‘इस व्यवस्था से उन सभी को मदद मिलेगी जो कोच या तकनीकी अधिकारी बनना चाहते हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल