Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया कोविड-19 से पार पाने के लिये 25 लाख का योगदान देगा

हॉकी इंडिया कोविड-19 से पार पाने के लिये 25 लाख का योगदान देगा

Reported by: Bhasha Published : Apr 01, 2020 12:30 pm IST, Updated : Apr 01, 2020 12:30 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये विशेष आपात कोष की घोषणा की है।

Hockey India to contribute 25 lakhs to overcome Kovid-19- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA Hockey India to contribute 25 lakhs to overcome Kovid-19

दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान करने का फैसला किया। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये विशेष आपात कोष की घोषणा की है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस मुश्किल घड़ी में इस संकट से लड़ने के लिये एकजुट होने और एक जिम्मेदार नागरिक के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का समय है। हाकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये के योगदान का सर्वसम्म्त फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हॉकी को हमेशा इस देश के लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिलता रहा है और हम अपने देशवासियों को इस महामारी पर विजेता के रूप में देखने के लिये अपनी तरफ से जो भी कर सकते हैं वह करना चाहते हैं।’’

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement