सिंगापुर: भारत की महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को 5 देशों के एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ भारत ने फाइनल की ओर से एक बड़ा कदम बढ़ाया है।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत की ओर से पूनम रानी ने मैच का पहला गोल सातवें मिनट में किया। इसके बाद दीपिका ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। भारत के 3 मैचों से 7 पॉइंट हो गए हैं। इससे पहले भारत को जापान ने 2-2 की बराबरी पर रोका था और फिर भारत ने साउथ कोरिया को 3-2 से हराया था।
विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम को शुक्रवार को अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में चीन से भिड़ना है। चीन को 8वीं वरीयता प्राप्त है। राउंड रोबिन में शीर्ष-2 स्थान पाने वाली टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाली टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होगा।