1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनप्रीत के नेतृत्व वाली हॉकी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं : दिलीप तिर्की

मनप्रीत के नेतृत्व वाली हॉकी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं : दिलीप तिर्की

 Edited By: IANS
 Published : Jul 12, 2021 06:14 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 06:14 pm IST

दिलीप ने 1996 एटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

Sports, Hockey, India- India TV Hindi
Indian Hockey Team Image Source : GETTY

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व डिफेंडर दिलीप तिर्की ने कहा है कि मनप्रीत के नेतृत्व वाली इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। दिलीप ने 1996 एटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

दिलीप ने कहा, "मुझे मौजूदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी है और इनके पास टोक्यो में पदक जीतने का अच्छा मौका है। मैं टीम को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये इस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"

यह भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका सीरीज रिशेड्यूल होने से बढ़ेगी विराट कोहली की मुश्किलें, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

एटलांटा में अपने पहले ओलंपिक में खेलने के अनुभव पर उन्होंने कहा, "सभी एथलीट का ओलंपियन बनने का सपना होता है और मुझे 1996 में पहली बार ओलंपिक में खेलने का मौका मिला। हमारे पास टीम में कुछ बड़े खिलाड़ी थे जैसे कप्तान परगट सिंह। मैं ओलंपिक में खेलने के लिए काफी उत्साहित था।"

दिलीप ने कहा कि 2000 में सिडनी ओलंपिक में पोलैंड के खिलाफ 1-1 से मुकाबला ड्रॉ रहना हमेशा उनके तथा भारतीय टीम के लिए अफसोसजनक रहा।

यह भी पढ़ें- विश्व कप फाइनल को याद करते हुए जिम्मी नीशम ने बनाया इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मजाक

उन्होंने कहा, "हमने उस ओलंपिक में ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम अर्जेंटीना, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेले थे और हमें सेमीफाइनल में जाने के लिए पोलैंड को हराने की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। यह हमारे लिए काफी दुखद यादें है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल