1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खिलाड़ी होशियार सिंह की ट्रेन से गिर कर मौत, जीआरपी पर लगाया आरोप

खिलाड़ी होशियार सिंह की ट्रेन से गिर कर मौत, जीआरपी पर लगाया आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2015 05:03 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 06:02 pm IST

लखनउ: उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकन्दराराउ रेलवे स्टेशन के पास कथित रूप से रेलवे पुलिस कर्मियों द्वारा चलती ट्रेन से धक्का दे दिये जाने से गिर कर राष्ट्र स्तरीय तलवार बाजी चैम्पियन होशियार

ट्रेन से गिरकर...- India TV Hindi
ट्रेन से गिरकर खिलाड़ी की मौत, GRP पर आरोप

लखनउ: उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकन्दराराउ रेलवे स्टेशन के पास कथित रूप से रेलवे पुलिस कर्मियों द्वारा चलती ट्रेन से धक्का दे दिये जाने से गिर कर राष्ट्र स्तरीय तलवार बाजी चैम्पियन होशियार सिंह की मौत हो गयी। सिंह के परिजनों ने आज स्थानीय समाचार चैनलों को बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुई जब होशियार सिंह कासनीगंज-मथुरा पैसेंजर गाडी से यात्रा कर रहे थे।

परिजनो का आरोप है कि सिंह जब उसी गाडी की महिला कोच में यात्रा कर रही बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे, तो उसमें तैनात जीआरपी कर्मियों ने उनसे 200 रूपये की मांग की और देने से मना करने पर उसे चलती टे्रन से धक्का दे दिया। हालांकि मौत कैसे हुई इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मृतक होशियार के छोटे भाई मुनीश कुमार सिंह ने बताया कि वे मां, पत्नी तथा दस महीने के बेटे के साथ कासगंज से मथुरा लौट रहे थे, जहां वे पटियाली ब्लाक में एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए गये थे।मुनीश ने बताया कि होशियार परिजनों के साथ कासगंज-मथुरा पैसेंजर में यात्रा कर रहे थे, जो दोपहर में चलती है।

उसने बताया, महिलाएं बच्चे के साथ महिला कोच में बैठ गयी, जबकि मेरा भाई सामान्य कोच चढ गया। थोडी देर बाद भाभी ने तबीयत बिगडने की शिकायत की और मेरी मां ने मोबाइल फोन पर भाई को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।