पेस ने कहा कि वह उन लोगों की चिंता नहीं करते जो उनके बारे में भौंकते हैं और इसकी जगह वह टेनिस कोर्ट पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘नफरत करने वालों की चिंता मत कीजिए। आप अपना खेल खेलते हैं, अपनी लेन में दौड़ते हैं, दूसरे की लेन में मत जाइए। मैंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में लिखा है। यह आपकी कड़ी मेहनत का फल है।’ पेस ने आगे कहा, ‘आज के दौर में सभी सुर्खियों में रहना चाहते हैं, हीरो बनना चाहते हैं। लोग भौंकेंगे, उन्हें भौंकने दीजिए, वे खुद ही खराब लगेंगे। मैं अपनी दौड़ दौडूंगा। जब तक कोई जूनियर यह नहीं कह देता कि मैं हमेशा तुम्हें हरा रहा हूं, तब तक मैं ग्रैंडस्लैम जीतता रहूंगा। मैं खेलता रहूंगा। मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत करनी पड़ी है और बाकियों को भी ऐसा ही करना होगा।’
आगे पढ़ें, प्राइवेट लाइफ की प्रॉब्लम्स के बारे में क्या सोचते हैं पेस...