1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा, झिंगन को नहीं मिली जगह

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा, झिंगन को नहीं मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2019 05:23 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 05:23 pm IST

भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने बांग्लादेश के साथ 15 अक्टूबर को होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया।

aiff- India TV Hindi
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा, झिंगन को नहीं मिली जगह Image Source : INDIAN FOOTBALL TEAM

गुवाहाटी| भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने बांग्लादेश के साथ 15 अक्टूबर को होने वाले फीफा विश्व कप कतर 2022 क्वालीफायर मुकाबले के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया। यह मैच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिग्गज डिफेंडर संदेश झिंगन चोट के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के साथ हुए दोस्ताना मुकाबले के दौरान झिंगन को चोट लग गई थी। इस चोट से उबरने में झिंगन को छह महीने लगेंगे।

इसके अलावा अनवर अली जूनियर, हालीचरण नारजारे, फारुख चौधरी और नीशू कुमार को यहां जारी कैम्प से छुट्टी दे दी गई है। भारतीय टीम रविवार को कोलकाता पहुंचेगी।

भारतीय टीम-

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह।
डिफेंडर: प्रीतम कोटाल, राहुल भेखे, आदिल खान, नरेंदर, सार्थक गोलुई, अनस इदाथोदिका, मंडार राव देसाई, सुभाशीष बोस
मिडफील्डर: उदांता सिंह, निखिल पुजारी, विनीत राय, अनिरुद्ध थापा, अब्दुल सहल, रेनियर फर्नाडिस, ब्रेंडन फर्नाडिस, लालियानजुआला चांग्ते, आशिक कुरुनियन
फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, बलवंत सिंह और मानवीर सिंह।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल