1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 2018 के हॉकी वर्ल्ड कप में कड़ा प्रतिद्वंद्वी होगा भारत: क्रिस्टोफर रुर

2018 के हॉकी वर्ल्ड कप में कड़ा प्रतिद्वंद्वी होगा भारत: क्रिस्टोफर रुर

 Written By: IANS
 Published : Jan 12, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 05:23 pm IST

अपनी तेजी और क्षमता के आधार पर वर्ल्ड हॉकी में सबसे आक्रामक फॉरवर्ड्स में से एक जर्मनी के क्रिस्टोफर रुहर का कहना है कि 2018 में होने वाली हॉकी वर्ल्ड में भारत एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है।

Christopher Ruhr | Getty Images- India TV Hindi
Christopher Ruhr | Getty Images

नई दिल्ली: अपनी तेजी और क्षमता के आधार पर वर्ल्ड हॉकी में सबसे आक्रामक फॉरवर्ड्स में से एक जर्मनी के क्रिस्टोफर रुर का कहना है कि 2018 में होने वाली हॉकी वर्ल्ड में भारत एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है। पिछले साल नवंबर में आयोजित हुए कोल इंडिया हॉकी लीग (HIL) की नीलामी में क्रिस्टोफर की बोली सबसे ज्यादा लगी थी। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की टीम रांची रेज ने 75,000 डॉलर में खरीदा।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रियो ओलम्पिक-2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली जर्मन की हॉकी टीम का हिस्सा रहे क्रिस्टोफर का मानना है कि हॉकी वर्ल्ड कप में अर्जेटीना और भारत का खेल देखने लायक होगा। क्रिस्टोफर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले 2-3 साल में अर्जेटीना और भारत की हॉकी टीमों ने अपने खेल में बहुत सुधार किया है। मुझे भारत के खेलने का तरीका अच्छा लगता है और मेरा मानना है कि भारतीय टीम 2020 ओलम्पिक खेलों और 2018 वर्ल्ड कप में कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकती है और पदक भी जीत सकती है।’

भारत में इंडिया हॉकी लीग में खेलने के लिए उत्साहित क्रिस्टोफर ने कहा, ‘मैंने इस देश में ऐसे शानदार दर्शकों के बीच खेलने का सपना देखा है। यूरोप और जर्मनी में खेलने के दौरान अक्सर ऐसी भीड़ देखने के लिए नहीं मिलती। मुझसे वर्ल्ड स्तर के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का इंतजार नहीं हो रहा है।’ HIL की शुरुआत 21 जनवरी से हो रही है और रांची रेज का पहला मुकाबला दबंग मुंबई के खिलाफ होगा। मुंबई में अगले सप्ताह रांची रेज अपना अभ्यास शिविर शुरू करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल