1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुल्तान जोहोर कप हाकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा

सुल्तान जोहोर कप हाकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2018 07:57 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 07:57 pm IST

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की।

सुल्तान जोहोर कप हाकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा - India TV Hindi
सुल्तान जोहोर कप हाकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा    Image Source : HOCKEY INDIA

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत हासिल की। भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत है। इसमें शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए। प्रभजोत सिंह ने छठे मिनट में पहला गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। पहले हाफ में भारत ने कुल चार गोल किए। 

भारतीय टीम के लिए पहले हाफ का दूसरा गोल 15वें मिनट में हुआ, जो शिलानंद ने किया। इसके बाद, हरमनजीत सिंह ने 21वें और मोहम्मद फराज ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 43वें मिनट में शिलानंद ने दूसरा गोल कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से बढ़त दे दी। 

इसके बाद, अभिषेक ने 50वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल किया। इस बीच, न्यूजीलैंड के लिए साम हिहा ने 53वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि, यह जीत के लिए काफी नहीं था। कप्तान मंदीप मोर ने अंतिम मिनट में गोल कर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-1 से जीत दिलाई। भारतीय टीम का अगला सामना इस टूर्नामेंट में नौ अक्टूबर को जापान के खिलाफ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल