1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरोप दौरे पर भारत की लगातार दूसरी हार, बेल्जियम ने दी शिकस्त

यूरोप दौरे पर भारत की लगातार दूसरी हार, बेल्जियम ने दी शिकस्त

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2017 12:27 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 12:27 pm IST

भारतीय पुरूष हाकी टीम एक गोल से बढत बनाने के बाद चूक गई और मौजूदा यूरोप दौरे पर बूम में बेल्जियम ने उसे लगातार दूसरे मैच में हराते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।

India vs Belgium- India TV Hindi
India vs Belgium

नयी दिल्ली: भारतीय पुरूष हाकी टीम एक गोल से बढत बनाने के बाद चूक गई और मौजूदा यूरोप दौरे पर बूम में बेल्जियम ने उसे लगातार दूसरे मैच में हराते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। बेल्जियम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला जीता। इससे पहले बुधवार को शुरूआती मैच बेल्जियम ने एक गोल से जीता था। 

भारत ने इस दौरे पर युवा टीम उतारी है और सीनियर राष्ट्रीय टीम में छह खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया है। भारत ने शुरूआत अच्छी की और चौथे ही मिनट में अरमान कुरैशी ने शानदार गोल किया लेकिन भारत की यह बढत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और पांच मिनट बाद बेल्जियम ने बराबरी कर ली। उसके लिये अमौरी कायस्टर्स ने नौवें मिनट में बराबरी का गोल दागा। 

दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। लोइक लायपाएर्ट ने 21वें मिनट में शानदार ड्रैग फ्लिक पर दूसरा गोल किया। हाफटाइम से ठीक पहले बेल्जियम ने विक्टर वेगनेज के गोल के दम पर 3-1 की बढत बना ली। 

तीसरे और चौथे क्वार्टर में मुकाबला बराबरी का रहा। भारत ने गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन बेल्जियम का डिफेंस काफी मजबूत था। अब भारतीय टीम नीदरलैंड के वालविज्क में 13 और 14 अगस्त को मेजबान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 16 अगस्त को एम्सटेलवीन में आस्टि्रया से एक मैच खेलना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल